*आरटीई के तहत ऑनलाईन आवेदन/भर्ती की कार्यवाही के लिए समय सारणी जारी, समय…- भारत संपर्क

0
*आरटीई के तहत ऑनलाईन आवेदन/भर्ती की कार्यवाही के लिए समय सारणी जारी, समय…- भारत संपर्क

 

कासाबेल,जशपुर। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम अन्तर्गत वर्ष 2024 25 हेतु प्रदेश मे संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन/भर्ती की कार्यवाही की जानी है। जिसके लिए पूर्व में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया एवं ऑनलाईन पद्धति के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस संबंध में अधिनियम के प्रावधान अन्तर्गत नोडल अधिकारी की जानकारी, क्षेत्र का निर्धारण, मान्यता संबंधी कार्यवाही पूर्ण करना, आरक्षित सीटों का निर्धारण, प्रवेश एवं सूचना हेतु आवेदन प्राप्त करना, आवेदन पत्रों की समीक्षा तथा प्रचार प्रसार, आबंटन प्रकिया, एवं शुल्क की प्रतिपूर्ति व प्रक्रिया हेतु समय सारिणी जारी हो चुकी है। इस वर्ष प्रवेश के संबंध में प्रक्रिया के लिए समय सारिणी के अन्तर्गत कार्य सम्पादित किया जाना है। प्रदेश में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अप्रैल 2010 से प्रभावशील है। जिसके अन्तर्गत प्रदेश के गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत आरक्षित समूह के बच्चों को उनकी पहुंच सीमा में प्रवेश दिलाया जाता है। योजना के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु वर्ष 2018-19 से आर.टी.ई. पोर्टल का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का चयन करते हुए उनके द्वारा चाहे गए विद्यालयों में प्रवेश कराया जाता है। आर.टी.ई. के अन्तर्गत की जाने वाली कार्यवाहीयों के लिए प्रतिवर्ष कैलेण्डर बना कर शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में प्रसारित किया जाता है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम अन्तर्गत वर्ष 2024 – 25 हेतु प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी. ई. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन भर्ती की कार्यवाही की जाती है। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया 1 फरवरी से 30 जून 2024 तक की प्रक्रिया जारी है। द्वितीय चरण की आवेदन/भर्ती प्रकिया 15 जून 2024 से 30 अगस्त 2024 तक होता है। ऑनलाईन आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत 2024 25 हेतु द्वितीय चरण के प्रवेश की कार्यवाही के संबंध में समय सारणी निम्नानुसार तय की गई है।पात्र विद्यार्थीयों के माता- पिता / अभिभावक अपने नजदीकी ऑनलाईन सेन्टर या अपने सुविधा के अनुसार स्कूल में या विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया कर सकते है।

IMG 20240528 WA0015

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Actress Who Left Acting: टीवी की वो फेमस एक्ट्रेस जिसने 7 साल पहले छोड़ी… – भारत संपर्क| Viral Video: डॉगी का प्यार देख यूजर्स की आंखें हुई नम, मरने के बावजूद खत्म नहीं हुई…| ग्राम मौवार में सीसी रोड और बोर खनन का हुआ भूमि पूजन — भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण हेतु…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल…- भारत संपर्क