गांजा तस्करी करने वाले महिला  गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, 4. 39…- भारत संपर्क

0




गांजा तस्करी करने वाले महिला  गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, 4. 39 लाख कीमती 38 किलो गाजा बरामद – S Bharat News























महिला गिरोह द्वारा गांजा तस्करी करने के मामले का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो ऑटो में सवार पांच महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 38 किलो गांजा बरामद किया है ।मटियारी सीपत क्षेत्र की महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि छठ घाट के आगे मोपका तोरवा रोड में ग्राम मटियारी की पांच महिलाएं प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर ऑटो क्रमांक सीजी 10 AD 9264 और सीजी 10 BJ 4414 में सवार होकर कहीं जा रही है। ऑटो चालक सवारी का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ननकी सिसोदिया, इंदिरा गुआडा, तुलसी शिकारी, रूकमिला हंटर और श्यामा शिकारी को गिरफ्तार किया। यह सभी ग्राम मटियारी सीपत की रहने वाली है । जांच में उनके पास मौजूद पांच प्लास्टिक बोरियों में कुल मिलाकर 38 किलो गांजा मिला, जिसका बाजार मूल्य 4 लाख 39 हजार रुपये है। पुलिस ने इन्हें ले जाने वाले ऑटो को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि यह कार्यवाही ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई है।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेटिनॉल को यूज करने से पहले इससे जुड़ी ये 7 बातें जरूर जान लें| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुल 63 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया…- भारत संपर्क| जूता चुराई की रस्म बनी बवाल की वजह – दूल्हा बोला “नहीं चाहिए…- भारत संपर्क| अश्विन का यू-ट्यब चैनल अब नहीं कवर करेगा CSK के मैच, IPL 2025 के बीच इस फैस… – भारत संपर्क| KING: जिस अंदाज में Deepika Padukone ने पिछली 2 फिल्मों से छापे 2000 करोड़,… – भारत संपर्क