एसईसीएल गेवरा में फोरमेन व पर्यवेक्षक के खाली पदों में होगी…- भारत संपर्क

0

एसईसीएल गेवरा में फोरमेन व पर्यवेक्षक के खाली पदों में होगी भर्ती, मेनपावर बजट में पात्र विभागीय कर्मियों को मिलेगा मौका

कोरबा। एसईसीएल गेवरा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के मेनपावर बजट में खाली पद को भरा जाएगा। इससे पात्र कोयला कर्मियों को मौका मिलेगा, क्योंकि विभागीय पदोन्नति देने एसईसीएल गेवरा एरिया प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेनपावर बजट 2023-24 में फोरमेन इलेक्ट्रिकल (विद्युत यांत्रिकी) व पर्यवेक्षक श्रेणी-बी के खाली पद भरे जाएंगे।
पात्र कोयला कर्मियों को विभागीय पदोन्नति देने एसईसीएल गेवरा एरिया ने सूची जारी कर दी है। सूची में शामिल इन कर्मचारियों को 31 तक संबंधित एरिया के कार्मिक विभाग में वैद्य विद्युत पर्यवेक्षक प्रमाण-पत्र जमा करना था। इसे कार्मिक प्रमुख से अग्रेषित कराकर जमा कराना अनिवार्य किया है। साथ ही उन कर्मचारियों को भी कार्यालय में 31 मई को ही अवगत कराने कहा गया था, जिनके नाम सूची में नहीं है, जो पदोन्नति की पात्रता रखते हैं। एसईसीएल गेवरा एरिया के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने जारी सूचना में कहा है कि तय अवधि में पात्र कर्मचारियों के विद्युत पर्यवेक्षक प्रमाण-पत्र जमा नहीं करने पर उनके पास पदोन्नति के लिए योग्यता नहीं होना मान लिया जाएगा और उक्त कर्मचारी को पदोन्नत करने पर विचार नहीं किया जाएगा।वित्तीय वर्ष में कंपनी मुख्यालय से जारी मेनपावर बजट में खाली पद की जानकारी दी जाती है। इन पदों पर विभागीय पदोन्नति से उन कोयला कर्मियों को लिया जाता है, जो इसकी पात्रता रखते हैं। इससे संबंधित एरिया के कोयला कर्मियों को भी पदोन्नति पाने का अवसर मिलता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेहत के लिए ही नहीं, फेशियल हेयर हटाने में भी काम आती है मसूर की दाल, जानें कैसे…| चाकू की नोक पर लूटपाट के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क| सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क| क्या है Instagram पर Blend Feature? यूजर्स को होगा ये फायदा – भारत संपर्क