प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 2 मृतकों के परिजनों के…- भारत संपर्क

0

प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 2 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई सहायता राशि, आरबीसी 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपए की राशि हुई स्वीकृत

कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 2 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदन पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में 2 प्रकरणों में कुल 8 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त प्रकरणों में कटघोरा के स्याहीमुड़ी निवासी कोमल मझवार की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी जानकी मझवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार कोरबा के पाढ़ीमार, बालकोनगर निवासी शिवप्रसाद रोहिदास के तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उक्त प्रकरण में मृतक की पत्नी सुख बाई को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ में एक ही दिन रिकॉर्ड 1055 छात्र-छात्राओं और नागरिकों को दी गई साइबर अपराधों… – भारत संपर्क न्यूज़ …| UP T20 League: रिंकू सिंह की टीम के साथ हो गई ‘बेईमानी’, मैच पूरा हुए बिना … – भारत संपर्क| वो ‘सैयारा’ से बेहतर काम कर रहा है…तलाक की खबरों के बीच सुनीता अहूजा ने बेटे… – भारत संपर्क| मेले में चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड खाना पड़ा भारी, गांव के 100 से ज्यादा लोगो… – भारत संपर्क| Bihar Bulletin: विकास परियोजनाओं में किसानों के साथ धोखा, राजधानी में सड़क…