मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध, मछलियों के संरक्षण हेतु 15…- भारत संपर्क

0

मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध, मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित

कोरबा। जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत जिले के समस्त नदियों-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब, छोटे-बड़े जलाशयों में सभी प्रकार का मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सहायक संचालक मछली पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने तथा अपराध सिद्ध होने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत 1 वर्ष का कारावास तथा 5 हजार रूपए का जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत या नदी-नालों को छोड़कर जिनका संबंध किसी नदी-नाले से नहीं है और उनके अतिरिक्त जलाशय जिनमें केज कल्चर का कार्य किया जा रहा है, उनमें मत्स्य अधिनियम लागू नहीं होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिंकू सिंह शतक के बाद फ्लॉप, टीम को मिली करारी हार, 9 छक्के जड़कर इस कप्तान… – भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 अलग-अलग तरीकों से बनाएं बप्पा के फेवरेट मोदक, नोट…| तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी, रायपुर के…- भारत संपर्क| एक छोटी सी गलती और वीजा हो जाएगा रद्द….अमेरिका में पढ़ रहे पाकिस्तानी छात्रों में… – भारत संपर्क| परसाई स्मृति पर प्रलेस और प्रेस क्लब का आयोजन — भारत संपर्क