महिला से गैंगरेप करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क

0

महिला से गैंगरेप करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में 35 साल की महिला से बुधवार रात गैंगरेप किया गया। शहर के खरमोरा की रहने वाली महिला अपने घर में अकेली थी तभी 6 युवक उसके घर पहुंच गए। ये सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे और शराब के नशे में थे धुत थे। पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक महिला का एक बच्चा भी है जो पिता के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। महिला के अकेले होने के बाद फायदा उठाकर युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी भाग निकले।आरोपियों के भागने के बाद महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची। उसने आपबीती और आरोपियों की हैवानियत पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी और वहीं से सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज ,अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकॉर्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपी पहले भी कई केस में जेल जा चुके हैं। साथ ही जेल से छूटने के बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक छोटी सी गलती और वीजा हो जाएगा रद्द….अमेरिका में पढ़ रहे पाकिस्तानी छात्रों में… – भारत संपर्क| परसाई स्मृति पर प्रलेस और प्रेस क्लब का आयोजन — भारत संपर्क| Chaleya 2.0 Version: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बदली सी हवा, लोगों को मिली शाहरुख खान… – भारत संपर्क| NEET UG 2025 Counselling Round 2: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 29…| ग्रेटर नोएडा में बहू को जिंदा जलाया, पति और सास ने मिलकर लगाई आग; जलते देख … – भारत संपर्क