दिल्ली में PM मोदी से CM मोहन यादव, प्रदेश में विकास कार्यों की दी जानकारी … – भारत संपर्क

0
दिल्ली में PM मोदी से CM मोहन यादव, प्रदेश में विकास कार्यों की दी जानकारी … – भारत संपर्क

पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें तीसरे कार्यकाल की बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठित नई केंद्र सरकार पहले की तरह ही मध्य प्रदेश के विकास और उन्नति के लिए सहयोग देती रहेगी.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चल रही दो प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं- केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान जानकारी से अवगत कराया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा परियोजना भूमिपूजन के लिए तैयार है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया.

आज दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से सौजन्य भेंट की।
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। pic.twitter.com/p8R156CuCB
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 20, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चल रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि जल-गंगा अभियान से प्रदेश के कुएं, बावड़ियां, नदियां, तालाब, पोखर, झील जैसी जल संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर जन जागृति का वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. प्रदेश की जनता का इस अभियान के प्रति उत्साह देखकर इस अभियान की समय-सीमा को 30 जून तक बढ़ाया गया है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चल रहे सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में डिंडोरी जिले में विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार रक्त विकार की इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही जन जागरुकता से मरीजों के सदैव सहयोग के लिये भी दृढ़ संकल्पित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jabalpur: ये मेरी मौत के जिम्मेदार… युवक ने हाथ पर लिखे नाम, फिर फांसी लग… – भारत संपर्क| वरुण धवन की भतीजी और साउथ के 3 बड़े कलाकार, सलमान की सिकंदर में अब तक कौन-कौन… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मजबूत नेतृत्व में जशपुर में विकास…- भारत संपर्क| 96 छक्के, 3 ओवर में 50 रन, टीम इंडिया ने 9 शानदार रिकॉर्ड से बदला 147 साल क… – भारत संपर्क| अग्रसेन जयंतीः जूटमिल जोन द्वारा की गई भव्य आरती बड़ी संख्या में क्षेत्र के अग्रबंधु… – भारत संपर्क न्यूज़ …