ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे गिरे बाइक सवार 2 युवकों की मौत,…- भारत संपर्क

0

ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे गिरे बाइक सवार 2 युवकों की मौत, जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे मृतक

कोरबा। बाइक सवार दो युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक का आज जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मना कर घर लौट रहे थे। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।युवक ओवरब्रिज से 25 फिट नीचे गिर गए। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। युवकों को जिंदा समझ कर 112 के माध्यम से अस्पताल के भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृत युवकों का नाम आकाश (22) और नितेश (26) है, जो पाली पडनिया के रहने वाले हैं।मृतक के चाचा रूप कुमार कंवर ने बताया कि आकाश का आज जन्मदिन है और वह अपने दोस्तों के साथ भैसमा के पास पिकनिक मनाने गया हुआ था। नितेश और आकाश दोनों ने उनसे घूमने जाने की बात कह कर बाइक मांगी। दोस्तों के साथ पिकनिक से वापस लौट रहे थे।भैसमा ओवरब्रिज के पास बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। दोनों ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे जा गिरे। फोन पर परिजनों को जानकारी मिली कि 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। जहां परिजन मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी हुई।बाइक पुल के ऊपर पड़ी हुई थी, वहीं दोनों नीचे जा गिरे थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। जिस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उरगा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच शुरू की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिम बिना जाए पेट हो जाएगा अंदर, घर पर करें ये पांच एक्सरसाइज| सड़क पर खड़ी ट्रक से बाइक की हुई टक्कर, चालक घायल, ट्रक चालक गाड़ी छोड़ हुआ फरार – भारत संपर्क न्यूज़ …| *प्रियंवदा सिंह जूदेव बनी राज्य महिला आयोग की सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क| आर्मी बेस वर्कशॉप में बड़ा हादसा, कर्मचारी पर गिरा बोफोर्स तोप का भारी भरकम… – भारत संपर्क| नए कप्तान के ऐलान से पहले ही गैरी कर्स्टन ने छोड़ा पाकिस्तान, बाबर की जगह ल… – भारत संपर्क