मनोज शर्मा को नियुक्त किया गया संयोजक- भारत संपर्क

0

मनोज शर्मा को नियुक्त किया गया संयोजक

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर देश के मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार मतदाताओं के सम्मान में भाजपा द्वारा दिनांक 27 जून से 14 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करने हेतु लोकसभावार संयोजकों की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कड़ी में कोरबा लोकसभा के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज शर्मा ने इसके लिए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो: छत्तीसगढ़ पवेलियन में रौनक, पहले ही दिन पहुंचे 22 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19 Premiere LIVE Updates: इन 15 सितारों की हुई ‘बिग बॉस 19’ में… – भारत संपर्क| मनरेगा के तहत औचित्यपूर्ण हितग्राहीमूलक एवं अभिसरण के तहत…- भारत संपर्क| परिवार से नाराज होकर लखनऊ से दिल्ली पहुंची युवती, पुलिस ने लगा लिया पता… … – भारत संपर्क| पहले लगाया गले, फिर कंधे पर किया किस… वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी…