बिजली कर्मी के साथ मारपीट और नगर निगम के जेसीबी में तोड़फोड़…- भारत संपर्क

सरकंडा में चल रहे बेजा कब्जा हटाने के अभियान में लगे कर्मचारियों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर बाजी की थी। इन लोगों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट और जेसीबी में तोड़फोड़ भी की थी। सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह संजय नगर में बनाए गए अवैध बस्ती को तोड़कर विस्थापितों को अशोकनगर में बसाया जा रहा है। विस्थापन के लिए बिजली विभाग को बोलकर नगर निगम द्वारा कुछ समय के लिए लाइन बंद कराया गया था। इसी दौरान संजय नगर चांटीडीह में रहने वाले चंद्र कुमार तिवारी और उसके बेटे गेविश तिवारी ने लाइनमैन जागेश्वर साहू के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इन लोगों ने विस्थापन कार्य में लगे जेसीबी क्रमांक सीजी 04 एल 2448 में भी तोड़फोड़ की। शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है इस मामले में उनके और भी साथियों की पुलिस को तलाश है।
error: Content is protected !!