मानसून मेहरबान, जमकर हो रही बारिश- भारत संपर्क

0

मानसून मेहरबान, जमकर हो रही बारिश

कोरबा। जिले में मानसून मेहरबान हो गया है। शुक्रवार को कोरबा में मानसून की पहली बारिश हुई। जोरदार बारिश देख किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। इस बार मानसून की देरी ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी थी। मानसून में देरी की वजह से खेती किसानी का कार्य पीछे रहा था। अब मानसून में हो रही अच्छी बारिश ने उम्मीद की किरण जगा दी है। शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह भी जमकर बारिश हुई। आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इस साल मानसून में पिछले 10 वर्षों की अपेक्षा कम औसत वर्षा दर्ज की गई है। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। बारिश के बाद लोगों को इससे राहत मिली है। लेकिन बारिश होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था जरूर बाधित रही। लगातार हो बारिश से निचली बस्तियों के साथ-साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gorakhpur Airport: दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 180 यात्री… लैंड होने के बा… – भारत संपर्क| Railway News: नहीं पहुंच पाया था महाकुंभ, अब 50 लाख रुपये दे रेलवे……| Vivo V50e हुआ 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स के साथ लॉन्च, प्रोसेसर-बैटरी भी… – भारत संपर्क| केंद्रीय कोयला मंत्री कृष्णा रेड्डी ने रतनपुर में किए मां…- भारत संपर्क| JAAT के बाद इमरान हाशमी ने अजय देवगन को भी धोया! एक ‘फौजी’ दो सुपरस्टार्स के आगे… – भारत संपर्क