दो वाहनों की भिडंत में चार लोग घायल- भारत संपर्क

0

दो वाहनों की भिडंत में चार लोग घायल

कोरबा। कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर शिव मेडिकल के पास दो गाडिय़ों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो बालिकाएं भी हैं। पीड़ितों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचनाओं में बताया गया कि बीती रात्रि 8.30 बजे के आसपास यह घटना हुई। ग्राम पंचायत मातिन के सरपंच रमाकांत सिंह और नवापारा के सरपंच महेश मरकाम मोटर साइकिल से पोड़ी उपरोड़ा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान स्कूटी सवार दो बालिकाएं सडक़ पार कर रहीं थी। बाइक तेज रफ्तार में थी जो इस दौरान स्कूटी से जा भिड़ी। हादसे में दोनों सरपंच घायल हुए हैं। एक के सिर पर और दूसरे के हाथ में गंभीर चोटें आईं जबकि बालिकाओं को भी चोट लगी है। मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सक्रियता दिखाई और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बाइक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। इससे पहले क्षेत्र में तेज रफ्तार और अन्य कारण से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर कोशिश की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘दो भाई, दोनों तबाही’… सैमसन ब्रदर्स ने दिखाया फील्डिंग का जलवा, मिलकर कि… – भारत संपर्क| Ajay Devgn Alia Bhatt Film: अजय देवगन-आलिया भट्ट की वो फिल्म, जिसने 1300 करोड़… – भारत संपर्क| रायगढ़ के जंगल में मादा हाथी ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, ड्रोन से हो रही निगरानी – भारत संपर्क न्यूज़ …| चिंगराजपारा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो…- भारत संपर्क| कोर्ट के एक फैसले से बच गए ट्रंप के 50 करोड़ डॉलर, इस केस में लगा था तगड़ा जुर्माना – भारत संपर्क