महिला सिपाही के साथ पति ने की बेल्ट से मारपीट, सिविल लाइन…- भारत संपर्क

0

महिला सिपाही के साथ पति ने की बेल्ट से मारपीट, सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट

 

कोरबा। थाने से ड्यूटी कर घर लौटी एक महिला सिपाही की पति ने बेल्ट से पिटाई कर दी। उसके साथ गाली-गलौज भी किया। महिला सिपाही ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। बताया जाता है कि जिला पुलिस बल में कार्यरत एक महिला सिपाही वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र की एक चौकी में तैनात है। सोमवार की शाम महिला सिपाही ड्यूटी कर घर लौटी थी। घर आते ही पति ने महिला सिपाही से गाली-गलौज और मारपीट किया। महिला का आरोप है कि पति ने बेल्ट से उसे पीटा। घटना में महिला सिपाही घायल हो गई। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके मोबाइल को हैक कर दूसरे को मैसेज करता है और उसे बदनाम करता है।महिला सिपाही ने अपने पति के चरित्र पर संदेह जताया है। सिविल लाइन पुलिस ने महिला सिपाही की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) मारपीट और 296 के तहत केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*छत्तीसगढ़ में तैयार हो रहा सड़कों का मजबूत नेटवर्क, 18,215 करोड़ रुपये लागत…- भारत संपर्क| पवन सिंह से लेकर रवि किशन तक के साथ किया काम, अब इस हाल में जी रहे श्वेता तिवारी… – भारत संपर्क| दिल्ली-NCR में सुबह ही हो गया अंधेरा… झमाझम बारिश से डूबीं सड़कें, अगले क… – भारत संपर्क| अनंतकाल के लिए सरकारी आवास पर कब्जा नहीं रखा जाए, SC ने खारिज की पूर्व…| Jio 629 या Airtel 649? बेनिफिट्स में कौन किस पर भारी, रिचार्ज से पहले समझें – भारत संपर्क