Raigarh News: रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रायल का शपथ ग्रहण समारोह 16…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रायल का शपथ ग्रहण समारोह 16…- भारत संपर्क

रायगढ़। सामाजिक सेवा के कार्य में समर्पित शहर के रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सदस्यगण क्लब की परंपरा के अनुरुप हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन करते हैं। वहीं इस बार भी 2024-25 की कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत आगामी 16 जुलाई को होटल श्रेष्ठा में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन शाम सात बजे से प्रारंभ होगा। वहीं इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.जी.ई. रोटेरियन अमित जयसवाल जी , विशिष्ट अतिथि एवं शपथ अधिकारी पी.डी.जी. रोटेरियन शशांक रस्तोगी जी, विशेष अतिथि रोटेरियन अस्सिटेंट गवर्नर विनोद अग्रवाल, क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटे ओमप्रकाश मोदी एवं वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन आशीष महमिया की विशेष उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया जाएगा। वहीं शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात् नवीन कार्यकारिणी 2024-25 के नवीन अध्यक्ष रोटेरियन आशीष महमिया, सचिव रोटेरियन अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटेरियन राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन आशीष अरोरा, सह-सचिव रोटेरियन मयंक केडिया, एवम् क्लब डायरेक्टर्स के रूप में रोटेरियन सुशील रामदास, रोटेरियन डॉ. मनीष बेरीवाल, रोटेरियन विजय अग्रवाल, रोटेरियन ओमप्रकाश मोदी, रोटेरियन अजय जैन, रोटेरियन संतोष अग्रवाल (युग), रोटेरियन पंकज गोयल, रोटेरियन मनीष (गंगौर), रोटेरियन संदीप अग्रवाल (टायर), रोटेरियन संदीप अग्रवाल (नवदुर्गा), रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रोटेरियन अमित अग्रवाल, रोटेरियन गौरव अग्रवाल, रोटेरियन हितेश सुनालिया, रोटेरियन मनोज अग्रवाल (पी.डब्लू.डी.), रोटेरियन रितेश अग्रवाल सहित क्लब के 9 नये पदाधिकारीगण शपथ लेंगे।

ज्ञात हो कि अध्यक्ष रोट आशीष महमिया ने अपने कार्यकाल की शुरुआत माँ बंजारी धाम में शेड निमार्ण कर शुरुआत की। इस शेड निमार्ण से दर्शन करने आए भक्तो को धूप एवं बरसात से राहत मिलेगी। अध्यक्ष रोटेरियन आशीष महमिया ने बताया कि इस वर्ष भी हमारा क्लब शिक्षा, चिकित्सा के साथ सामाजिक कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी मे शुरुआत करते हुए शपथ ग्रहण वाले दिन मुख्य अतिथि के हाथों 5 व्हील चेयर ज़रूरतमंद मरीज़ को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दीपचंद बोथरा का देहावसान, आज 13 सितंबर को होगी अंत्येष्टि – भारत संपर्क न्यूज़ …| *सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र अंकित अब पूरी तरह स्वस्थ,…- भारत संपर्क| 24 वी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न देवेंद्र ने…- भारत संपर्क| ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन- मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| रायगढ़ की बेटी दीक्षा घोष ने माता रानी के रौद्र रूप और नारी शक्ति को भरतनाट्यम नृत्य… – भारत संपर्क न्यूज़ …