सूने मकान से दो लाख नकदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी- भारत संपर्क

0

सूने मकान से दो लाख नकदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी

कोरबा। करतला क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से दो लाख रुपए नकदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम बैगामार निवासी कृष्ण कुमार राठिया उम्र 27 वर्ष खेती-किसानी का काम करता है। पुटू के कारोबार के लिए अलमारी में रुपए रखा हुआ था। गुरुवार को वह दो लाख रुपए पुटू खरीदा था। शेष रुपए अलमारी में थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसकी पत्नी सजनी राठिया कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान खोलने के लिए चली गई थी। मां और पिता खेल चले गए थे। छोटा भाई चंद्रभान गाड़ी लेकर धमतरी गया था। मकान में ताला लगा हुआ था। सुबह 11 बजे सजनी वापस घर लौटी। मकान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी ाुला हुआ था। अलमारी में रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, माला और दो लाख रुपए नकदी नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों ने किया मां मदुर मीनाक्षी के दर्शन, देवी की कृपा से…- भारत संपर्क| सूर्यकुमार यादव से छिन गई बड़ी खुशी, अभी तो स्पेशल फील करना शुरू ही किया था – भारत संपर्क| घर में रखीं ये चीजें करेंगी स्किन को डीप क्लीन, मेकअप रिमूवर की नहीं पड़ेगी…| *पूर्व संसदीय सचिव यू डी मिंज के फेसबुक पोस्ट के बाद भड़के भाजपा के पूर्व…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं… – भारत संपर्क न्यूज़ …