स्टेट हाइवे में दो महिलाओं ने किया हंगामा- भारत संपर्क

0

स्टेट हाइवे में दो महिलाओं ने किया हंगामा

कोरबा। स्टेट हाइवे 26 पर आवाजाही करने वाले लोग शहीद वीर नारायण चौराहे पर दो महिलाओं के द्वारा किए जा रहे हंगामे के कारण जमकर परेशान हुए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची। उसके हस्तक्षेप करने से हालात को नियंत्रित किया जा सका। कटघोरा में नया बस स्टैंड के पास रहने वाली दो महिलाएं चौराहे पर खड़े होकर हंगामा कर रहीं थीं। इस दौरान उनकी गतिविधियों से चौराहे से होकर अलग-अलग रास्तों को जाने वाले लोग परेशान हुए। महिलाएं गाडिय़ों के ठीक सामने आ रहीं थीं, जिससे चालकों को समझ में नहीं आया कि माजरा क्या है। काफी देर तक उनका तमाशा जारी रहा। उनकी शिकायत पुलिस को लेकर थी। पता चला कि महिलाओं के साथ उनके परिजनों का किसी बात पर विवाद हुआ है। वे कार्रवाई चाहती थीं। पुलिस की टीम में शामिल लेडी कांस्टेबल के द्वारा हस्तक्षेप करने के साथ अगली कार्यवाही की गई, तब कहीं जाकर यहां हालात सामान्य किया जा सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आखिर किस बात पर दीपिका ने रणबीर को बताया ‘पैथेटिक बॉयफ्रेंड’, जानिए क्या था पूरा… – भारत संपर्क| कहां गई देशभक्ति? युवराज सिंह-शिखर धवन, रैना पर भड़क गए भारतीय फैंस – भारत संपर्क| दुनिया के इन पावरफुल लोगों को फोन लगाकर किस गलती के लिए माफी मांग रहे बेंजामिन… – भारत संपर्क| Viral Video: देवर की शादी में भाभी ने किया कमाल, जोरदार ठुमको से जमाई महफिल| UP NEET UG 2025 Counseling के लिए 28 जुलाई तक कराएं रजिस्ट्रेशन, 78 छात्रों पर…