भाजपा नेता लांबा के दफ्तर में हुई चोरी- भारत संपर्क

0

भाजपा नेता लांबा के दफ्तर में हुई चोरी

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। 3 दिन पहले जहां चोरों ने कोतवाली थाना के पीछे रहने वाले ठेकेदार की सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली थी। वहीं अब टीपी नगर में स्थित भाजपा नेता और पूर्व महापौर जोगेश लांबा के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल कर रख दी है।
सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में जोगेश लांबा का कार्यालय स्थित है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि स्टाफ कार्यालय का ताला बंद कर आ गए थे। शनिवार सुबह जब वे कार्यालय खोलने पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला। जिसकी जानकारी उन्होंने जोगेश लांबा को दी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बहरहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरों ने कार्यालय से क्या सामान चोरी किया है। इन दिनों जिले में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। एक दिन पहले ही आधा दर्जन स्थान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चकरभाठा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 2 किलो से अधिक मादक…- भारत संपर्क| इंग्लैंड के खिलाड़ी ने तोड़ डाला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, जानिए कितनी है की… – भारत संपर्क| NEET: जामिया हमदर्द में MBBS-PG की 199 सीटों पर इस साल नहीं होगा दाखिला, कॉलेज…| पुलिस पर भी छाया Saiyaara का खुमार, ऐसे दे रहे आशिकों को चेतावनी – भारत संपर्क| भारत ही नहीं, सावन में इन चार देशों में भी नहीं खाया जाता है मांस – भारत संपर्क