विधायक अमर अग्रवाल ने किया बिलासपुर सेंट्रल जेल का निरीक्षण- भारत संपर्क

0
विधायक अमर अग्रवाल ने किया बिलासपुर सेंट्रल जेल का निरीक्षण- भारत संपर्क

नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री  अमर अग्रवाल ने आज  शनिवार को बिलासपुर स्थित केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुरुष और महिला दोनों बंदीगृहों का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही स्वास्थ्य, इलाज और दवाइयों जैसी मूलभूत ज़रूरतों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अमर अग्रवाल  ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायज़ा लिया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने विचाराधीन कैदियों से उनकी स्थिति और उनके द्वारा कारित किए गए अपराधों के बारे में जानकारी ली।

जेल निरीक्षण के दौरान अमर अग्रवाल ने जोर देते हुए कहा कि बंदियों को कानून के बारे में सरल और स्पष्ट भाषा में समझाया जाना चाहिए, ताकि वे कानूनी ज्ञान प्राप्त करके अपने जीवन में सुधार ला सकें, जिससे भविष्य में वो अपराध की तरफ वापस न मुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajesh Hamal: नेपाल सिनेमा का ‘महानायक’ कहलाता है ये एक्टर, करोड़ों में है… – भारत संपर्क| शादी के बाद रिलेशनशिप में आते हैं ये 6 स्टेज, तीसरा होता है सबसे अहम| Asia Cup 2025 Points Table: बांग्लादेश की टीम का जीत के साथ आगाज, फिर भी पॉ… – भारत संपर्क| पकड़ी गई ड्रग्स तस्कर सरिता बाई, राजस्थान से मंगाती थी नशे का सामान; फिर इं… – भारत संपर्क| Raigarh: कल से अग्र समाज का महापर्व महाराज अग्रसेन जयंती का आगाज – भारत संपर्क न्यूज़ …