लड़की नहीं ‘सुपरगर्ल’ कहिए, VIDEO में देखिए कैसे लड़कों को सेकंडों में चटाई धूल -…

0
लड़की नहीं ‘सुपरगर्ल’ कहिए, VIDEO में देखिए कैसे लड़कों को सेकंडों में चटाई धूल -…
लड़की नहीं 'सुपरगर्ल' कहिए, VIDEO में देखिए कैसे लड़कों को सेकंडों में चटाई धूल

लड़की ने एक्शन हीरो की तरह की लड़कों की धुनाईImage Credit source: X/@TheFigen_

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लड़कियों को कमजोर समझना एक बड़ी गलती हो सकती है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक अकेली लड़की किस तरह से तीन लड़कों का सामना करती है और उन्हें चुटकियों में धूल चटा देती है. वीडियो में लड़की की फुर्ती और ताकत देखकर किसी को भी यह लगेगा कि वह एक प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट है.

लड़की के एक्शन से भरपूर मूव्स ने इंटरनेट की पब्लिक को काफी प्रभावित किया है और इस वीडियो को देखकर हर किसी को यही लगता है कि यह किसी फिल्म का सीन हो सकता है. हालांकि, इस वीडियो क्लिप के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश भी मिलता है कि लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण जरूर दिया जाना चाहिए, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें.

ये भी पढ़ें

वीडियो में दिखाया गया है कि लड़की को तीन लड़के घेरकर खड़े हैं, इसके बाद तीनों एक-एक कर लड़की पर अटैक कर देते हैं. लेकिन अगले ही पल लड़की उन तीनों का वो हाल करती है कि पूछिए ही मत. वीडियो में लड़की किसी एक्शन हीरो की तरह लड़कों की जमकर धुनाई करती हुई नजर आ रही है. लड़की की ताकत देखकर कोई भी उसके आगे हाथ जोड़ लेगा. वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ हैंडल से शेयर किया गया है, जिस पर 33 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं.

यहां देखें वीडियो

लड़कों को धूल चटाती लड़की के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहुत सारी प्रतिक्रियाएं बटोरी हैं. कई यूजर्स ने इसे देखकर महिलाओं की ताकत और उनकी आत्मरक्षा क्षमता की सराहना की है. इस तरह के वीडियो न केवल मनोरंजक होते हैं बल्कि महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी और मजबूत करते हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, लड़की नहीं इसे सुपरगर्ल कहिए. वहीं, दूसरे का कहना है, क्या धुनाई की है मजा आ गया. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, लड़की को कमजोर न समझना वरना ऐसे ही सबक सिखाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे तीसरे जानवर को ढूंढ लिया, तो समझ लीजिए आप हैं नजरों…| प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क| ChatGPT को ‘थैंक्यू’ पड़ रहा महंगा, सैम आल्टमैन ने किया खुलासा – भारत संपर्क| ‘ज्यादा पैसे वालों को हो जाती है दसों बीमारी… योगी के चिकित्सा शिक्षा मंत… – भारत संपर्क