*जिले भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की मची धूम, जगह जगह शुरू हुआ…- भारत संपर्क

0
*जिले भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की मची धूम, जगह जगह शुरू हुआ…- भारत संपर्क

 

दोकड़ा/जशपुरनगर।आज पूरे देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मची हुई है।जिले भर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर बड़ी उत्साह के साथ धूम धाम से मनाया जा रहा है।खासकर महाकुल समाज द्वारा अनेक स्थानों पर विशेष रूप से श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।यहां के गरीयादोहर में महाकूल समाज के लोगों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है,भजन कीर्तन के साथ भक्ति भाव में लोग जुट गए हैं।यहां आजादी के पूर्व से ही श्री कृष्ण जी की जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है,समाज के लोग एकजुट होकर पारंपरिक तौर पर मनाते हैं,रात भर श्री कृष्ण जी के भक्ति में डूबे रहते हैं।रात 12 बजे श्री कृष्ण जी का जन्म होगा ,इसके बाद झूला झूलाने एवं माखन मिश्री खिलाने का दौर शुरू हो जायेगा।इसके पश्चात कल सुबह नगर भ्रमण कर सभी घरों में श्री कृष्ण जी का आगमन होगा,महाप्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गर्मी और मानसून में शिलाजीत खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें| Sarangarh News: प्राकृतिक सौंदर्य की आभा गोमर्डा अभ्यारण्य- माड़ोसिल्ली जलप्रपात मन… – भारत संपर्क न्यूज़ …| पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से मिले अजय देवगन? जानें वायरल फोटो का सच – भारत संपर्क| लड़की ने अपने पसंद से किया निकाह… सरेआम मार दी गोली, जोड़े की मौत – भारत संपर्क| गजब! 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, चुरा ले गई सास का जेवर; पुलिस से बोली… – भारत संपर्क