*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर घांसीमुंडा राजस्व ग्राम घोषित, 2008 से…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर घांसीमुंडा राजस्व ग्राम घोषित, 2008 से…- भारत संपर्क

 

,जशपुरनगर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार ने घासीमुंडा गांव को राजस्व ग्राम घोषित कर दिया है। अपनी 16 साल पुरानी मांग पूरी होने से घांसीमुंडा गांव के रहवासी प्रसन्न है। ग्रामीणों ने सीएम कैम्प कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। क्षेत्र की बीडीसी सरिता पैंकरा ने बताया कि घांसीमुंडा गांव को राजस्व ग्राम बनाने के लिए स्थानीय रहवासी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीण एकजुट हो कर सांसद रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री साय ने इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होनें घासीमुंडा के रहवासियों से किये गए वायदे को निभाते हुए,राजस्व ग्राम घोषित कर दिया है। पूर्व सरपंच विशेष्वरसाय ने बताया कि घांसीमुंडा को राजस्व ग्राम घोषित कर दिये जाने से इस गांव के 2778 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। गांव में पटवारी कार्यालय शुरू हो जाने लोगों को छोटे छोटे काम के लिए दौड़ लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। गांव के वृद्व बैजनाथ साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से उनकी बरसों पुरानी मांग पूरी हुई है। इसका लाभ गांव के सभी लोगों को मिलेगा।घांसीमुंडा को राजस्व ग्राम घोषित करने के बाद जिले में राजस्व गांवों की संख्या बढ़ कर 770 हो गई। भू अभिलेख शाखा द्वारा अंतिम प्रकाशन आदेश के अनुसार राजस्व ग्रामों की संख्या फरसाबहार ब्लाक में 101 और जिले में 770 हो गई है। राजस्व ग्राम घोषित इस गांव की जनसंख्या 2718,खसरा नम्बर की संख्या 943 और क्षेत्रफल 1066 हेक्टेयर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shah Rukh And Deepika: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को कोर्ट से बड़ी राहत,… – भारत संपर्क| ‘दवा खिलाकर गर्भ में पल रहे बच्चे को मारा…’ अब महिला की मिली लाश; मथुरा म… – भारत संपर्क| बिहार: पटना में RJD नेता की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने 6 गोलियां मारीं| एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई,…- भारत संपर्क| DSSSB PRT Vacancy 2025: प्राइमरी शिक्षक के 1180 पदों पर निकली भर्तियां, 17…