राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 31 अगस्त…- भारत संपर्क

0
राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 31 अगस्त…- भारत संपर्क




राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 31 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल – S Bharat News























राज्यपाल रतनपुर में महामाया देवी का दर्शन करेंगे

बिलासपुर, 30 अगस्त 2024/राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका 31 अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री डेका सुबह 10.0 बजे राजभवन रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। श्री डेका सुबह 10.35 बजे हेलीपैड से पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के ग्राउंड में पहुंचेंगे। सुबह 10.40 बजे से 10.55 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। सवेरे 11.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद दोपहर 12.00 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 12.10 से 1.25 तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 1.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 3.00 बजे पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे रतनपुर पहंुचेंगे और महामाया देवी का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद शाम 4.05 बजे हेलीपैड से पुलिस परेड मैदान रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री प्रशांत कुमार मिश्रा शामिल होंगे। वे दीक्षांत भाषण भी देंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे। समारोह में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। पंचम दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री धरम लाल कौशिक, विधायक श्री धरमजीत सिंह, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, विधायक श्री अटल श्रीवास्तव एवं विधायक श्री दिलीप लहरिया शामिल होंगे।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक| Jaat Box Office Collection : ‘जाट’ का क्या होगा? ‘केसरी 2’ के आते ही अब सनी देओल… – भारत संपर्क| *व्यवसायी के घर से 42 लाख रूपये की चोरी, जमीन खरीदने के लिए घर में रखे थे…- भारत संपर्क| 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है 1.5 Ton AC, 1 महीने में आएगा कितना बिल? – भारत संपर्क| कनाडा, UK-US में पढ़ाई के सपने को झटका, स्टूडेंट्स वीजा में 25% से ज्यादा गिरावट