राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर स्वागत, अटल सरोवर का…- भारत संपर्क

0
राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर स्वागत, अटल सरोवर का…- भारत संपर्क

बिलासपुर, 31 अगस्त 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपालश्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय दो अलग अलग हेलीकॉप्टर से पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि हेलीपैड पहुंचे। अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, अटल विवि कुलपति श्री एडीएन बाजपेई,आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनीश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व विद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अटल विवि का प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कोतबा को मिली स्वास्थ्य सुविधाओं…- भारत संपर्क| करीना कपूर की इस फ्लॉप फिल्म की ओरिजनल मूवी ने की थी जबरदस्त कमाई, जरीना वहाब ने… – भारत संपर्क| एयर टू एयर किल्स 104… कितना ताकतवर है अमेरिका का ‘महाबली’ फाइटर, जो चीन को पिलाएगा… – भारत संपर्क| तखतपुर पुलिस ने तेलंगाना से नाबालिग को कराया मुक्त, आरोपी…- भारत संपर्क| रवींद्र जडेजा डर गए थे…लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद भारतीय ऑलराउंडर पर बड… – भारत संपर्क