अरुण साव करेंगे रायगढ़़ जिले के भाजपा सदस्यता अभियान का शुरुआत – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
अरुण साव करेंगे रायगढ़़ जिले के भाजपा सदस्यता अभियान का शुरुआत – भारत संपर्क न्यूज़ …

 

रायगढ़़ , दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत किया गया, आज तीन सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में इस अभियान का शुरुआत करेंगे इसी कड़ी में चार सितंबर को रायगढ़ जिले की भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे |

सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जिले मे तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश से मिला है जिसे लेकर जिला, मंडल , शक्ति केंद्र, बुथ स्तर पर भी कार्यशालाएं हो गई और अब मंडल, शक्ति केंद्र,बूथ में प्रभारीयों की नियुक्तिया हो गयी है ,जिससे सदस्यता अभियान में तेजी आएगी साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुथों पर दो सौ सदस्य बनाना है ‌‌इसके अलावा मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर अन्य सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठो को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है इस दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क करेंगे। पार्टी की विचारधारा व डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी भी जनता को देंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि जिले को प्रदेश से प्राप्त लक्ष्य से अधिक सदस्य बनायेंगे |

सदस्यता अभियान के तहत चार तरीकों से नए सदस्य बनाए जाएंगे. पहला- मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर, दूसरा- क्यूआर कोड स्कैन करके, तीसरा- नमो ऐप के जरिए और चौथा- भाजपा की वेबसाइट के जरिए लोग पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क| जलती गाड़ियां, सील बॉर्डर और बेखौफ Gen-Z… नेपाल की खौफनाक तस्वीरें बयां करती TV9 की… – भारत संपर्क| IND vs UAE Playing 11: यूएई के खिलाफ भारत का हैरान करने वाला फैसला, संजू सै… – भारत संपर्क| बेटी पराई नहीं! 2 दिन पड़ा रहा पिता का शव, किसी ने देखा तक नहीं, शिल्पी ने … – भारत संपर्क