सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना- भारत संपर्क

0

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। जिले में चोरी की वारदातों में इजाफा हो गया है। चोर लगातार सूने मकान को निशाना बना रहे है। दादर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने घर की अलमारी को तोड़कर 30 हजार रुपए नकदी रकम और डेढ़ लाख रुपए कीमतों आभूषणों की चोरी कर ली। मकान मालिक अपनी बीमार पत्नी के ईलाज के रायपुर गया हुआ था, जबकि घर की देखरेख के लिए चाबी रिश्तेदार को दिया था। सुबह सुबह रिश्तेदार घर में रखे वाहन को लेने के लिए पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलने के बाद मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं वहीं लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्लिसरीन कैसे बनाई जाती है? जानें इसे चेहरे पर लगाने के बेस्ट तरीके| WTC Final 2025: लॉर्ड्स में 6 दिन तक चलेगा ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का फाइन… – भारत संपर्क| *breaking jashpur:- कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रभारी प्राचार्य को…- भारत संपर्क| अपनों से मुलाकात में उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़ ने अपनी…- भारत संपर्क| तारबाहर पुलिस की तत्परता से झपटमारी के आरोपी चंद घंटों में…- भारत संपर्क