*Breaking jashpur:- पढ़ाई के साथ चूल्हा भी सम्हाल रहे हैँ शिक्षक,पहाड़ी कोरवा…- भारत संपर्क

0
*Breaking jashpur:- पढ़ाई के साथ चूल्हा भी सम्हाल रहे हैँ शिक्षक,पहाड़ी कोरवा…- भारत संपर्क

( सोनू जायसवाल की रिपोर्ट )

जशपुरनगर। जी हाँ,आप ठीक पढ़ रहे हैँ। जिले में एक स्कूल ऐसा भी है जहां शिक्षक पुस्तक के साथ स्कूल का चूल्हा चौका भी सम्हालते हैँ ताकि स्कूली बच्चो को मध्यान भोजन मिलता रहे। मामला जिले के बगीचा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कलिया के सिहारडांड पूर्व माध्यमिक स्कूल का है। इस स्कूल में निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचने के साथ ही प्रधान पाठक सहित सारे शिक्षक मध्यान भोजन के लिए लकड़ी जुटाने के साथ अनाज को साफ करने और इसे पकाने की व्यवस्था करने में जुट जाते हैं। बीते 6 माह से यह काम निरंतर चला आ रहा है। इससे शिक्षकों को परेशानी तो हो रही है,लेकिन बच्चों की भूख और स्वास्थ्य को बनाएं रखने के लिए सभी शिक्षक मिल कर मध्यान भोजन पका कर खिला कर,आदर्ष प्रस्तुत कर रहें हैं। मामला जशपुर जिले के बगीचा ब्लाक के कलिया संकुल केन्द्र के सिहारडांड पूर्व माध्यमिक शाला का है। यहां के प्रधान पाठक नारायण राम यादव ने बताया कि सितम्बर 2023 में बीमारी के कारण स्कूल में पदस्थ रसोईया की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही यह पद रिक्त है। उन्होनें बताया कि स्कूल में चालू शिक्षा सत्र में 33 बच्चे अध्ययनरत हैं। रसोईया के अभाव में बच्चों को मध्यान भोजन से वंचित करना ठीक नहीं था। इसलिए उन्होनें संस्था में पदस्थ शि क्षकों से चर्चा की। सबने मिल कर निर्णय किया कि जब तक रसोईया की नियुक्ति नहीं हो जाती है,सब मिल कर बच्चों के लिए मध्यान भोजन तैयार करेगें। स्कूल पहुंचने के साथ ही शि क्षक मध्यान भोजन की तैयार में जुट जाते हैं। प्रधानपाठक ने बताया कि जिस शिक्षक का पिरीयड खाली होता है,वह अनाज को साफ करने,सब्जी काटने और चुल्हा जलाने के काम में सहयोग करते हैं। सब मिल कर बच्चों के लिए मध्यान भोजन पकाते हैं और उन्हें खिलाते है। यह सिलसिला बीते 1 साल से चला आ रहा है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का यह कार्य दूसरे स्कूलों के लिए आदर्ष है। प्रायः देखा जाता है कि रसोईया ना होने या कोई और समस्या होने पर षिक्षक रसोई बंद कर देते हैं,जिससे अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। बच्चे और अभिभावक इसकी षिकायत लेकर उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच जाते हैं। प्रधान पाठक नारायण राम यादव ने कहा कि मध्यान भोजन संचालित करने में संस्था के सभी षिक्षकों का योगदान सराहनीय है। उन्होनें बताया कि रसोईया की नियुक्ति को लेकर वे पंचायत के साथ विभागिय अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहें हैं,उम्मीद है कि जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेयर अर्थ मेटल्स पर इस ‘आर्मी’ से डील करेगा भारत! चीन से…- भारत संपर्क| SSC CGL 2025 Exam: देश के 129 शहरों में होगी परीक्षा, 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी…| *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी…- भारत संपर्क| Viral: कोबरा को जिंदा खा गई मुर्गी, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन| Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने… – भारत संपर्क