*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल बना राशनकार्ड, सुरेखा और…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल बना राशनकार्ड, सुरेखा और…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर 05 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उनके गृह ग्राम बगिया में बनाए गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं के समाधान की एक मजबूत पहल की जाती है। इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय की पहल पर ही ग्राम चराईडांड की सुरेखा बाई और गीता बाई का अलग-अलग नवीनीकृत प्राथमिकता राशनकार्ड बनाया गया है।
जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला, ग्राम चराईडांड निवासी सुरेखा बाई और गीता बाई का पहले संयुक्त राशनकार्ड बना हुआ था। दोनो परिवारों ने अलग-अलग राशनकार्ड बनवाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप में 03 सितंबर को आवेदन दिया। कैंप कार्यालय ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। निर्देश पर दोनों परिवारों को अलग-अलग नवीनीकृत प्राथमिकता राशनकार्ड बनाया गया है। राशनकार्ड बनने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनकी संवेदनशील पहल की वजह से उनका राशन कार्ड बन पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब सीक्वल के सहारे इमरान हाशमी! ‘आवारापन 2’ के बाद लाएंगे 13 साल पुरानी इस फिल्म… – भारत संपर्क| स्टेज पर दुल्हन खिंचवा रही थी फोटो, तभी दूल्हे ने तमतमाते हुए मारा कमेंट, फिर बोला-…| छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार,…- भारत संपर्क| Uttarakhand Board 12th Result 2025 Live Updates: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म,…| Elon Musk ने किस से पूछा मेरे बच्चों की मां बनोगी, क्या एक बार फिर बाप बनना… – भारत संपर्क