शनिवार को भरभरा कर गिर गया नेहरू नगर बिजली ऑफिस की छत का…- भारत संपर्क

0
शनिवार को भरभरा कर गिर गया नेहरू नगर बिजली ऑफिस की छत का…- भारत संपर्क

शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब करीब 12:30 बजे नेहरू नगर के बिजली कार्यालय की करीब 12 स्कवायर् फ़ीट की छत का प्लास्टर उखड़ कर गिर गया, जिसमे छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी बाल बाल बचे, अन्यथा बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। खास बात यह है कि इस जर्जर छत को लेकर
सिविल विभाग को बारम्बार निवेदन और पूर्व मे छत गिरने की और भी घटना से परिचित कराया गया था बावजूद इसके इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया और फिर शनिवार को यह दुर्घटना घट गई।

सूचना के बाद भी सिविल विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कोई मरम्मत नही की जा रही थी ,उसी का परिणाम सभी के सामने आया है।
कर्मचारियों ने बताया कि नेहरू नगर जोन कार्यालय पुरी तरह से जर्ज़र हो चुका है । फिर भी प्रबंधन के द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकाशं कार्यालयो का यही हाल है । आये दिन कही ना कही इस प्रकार की दुर्घटना हो रही है और विभागीय अधिकारी कान में तेल डालकर सो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रतनपुर पुलिस ने ओडिशा से फरार पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,…- भारत संपर्क| किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…