एक के बाद एक महिलाओं की जान लेने वाले मुक बधिर सीरियल किलर…- भारत संपर्क

0
एक के बाद एक महिलाओं की जान लेने वाले मुक बधिर सीरियल किलर…- भारत संपर्क

आकाश मिश्रा

बलौदा बाजार भाटापारा क्षेत्र के ग्राम लवण में पुलिस के हाथ एक सीरियल किलर लगा है। किसी फिल्मी कहानी की तरह यह सीरियल किलर लगातार महिलाओं की हत्या कर रहा था। 13 मार्च 2023 को भालू कोना गांव की निवासी गौरी बाई यादव की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। पंक्ति तालाब के पास शिव मंदिर के निकट उसकी लाश मिली थी। शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर ही रही थी कि 29 मई 2020 को एक बार फिर भालू कोना की अनुपमा बाई का शव एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला, जांच से पता चला कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। सबूत और परिस्थितियों ने गांव के ही मूकबधिर तेजराम पटेल ऊपर कोन्दा की ओर इशारा किया।

पुलिस ने उसे हिरासत में तो ले लिया, लेकिन उससे पूछताछ आसान नहीं था, क्योंकि ना तो वह सुन सकता था और ना ही बोल सकता था। ऐसे में पुलिस ने साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की सहायता ली और फिर अपने अंदाज में पूछताछ किया तो फिर तेज राम पटेल उर्फ कोन्दा ने दोनों ही महिलाओं की हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती थी , उससे भी बड़ों चुनौती थी आरोपी से पूछताछ, जिसे कुशलता पूर्वक करते हुए पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया । मूकबधिर होने की वजह से तेजराम पटेल के भीतर आक्रोश था। खुद को अस्वीकार किए जाने से वह महिलाओं के प्रति भी बेहद तल्ख था, इसी कारण से वह एक के बाद एक महिलाओं की जान ले रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रतनपुर पुलिस ने ओडिशा से फरार पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,…- भारत संपर्क| किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…