गाज गिरने से पुजारी और चरवाहे की हुई मौत, हरदीबाजार और…- भारत संपर्क

0

गाज गिरने से पुजारी और चरवाहे की हुई मौत, हरदीबाजार और रजगामार क्षेत्र में हुई घटना

कोरबा। सोमवार की दोपहर अचानक मौसम में बदलाव आया। जहां काली घटा के साथ आधे 25 मिनट ही झमाझम बारिश हुई। जिले के दो अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने के बाद मृतकों के शव कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर इनका पोस्टमार्टम किया गया। पहली घटना हरदी बाजार पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले महुआडीह की है। 15 वर्षीय हरीश बिंझवार गांव के पास मैदान में मवेशी चराने गया हुआ था। जहां अचानक आकाशीय बिजली चमकने लगी। इसके चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद झमाझम बारिश होने लगी। आसपास खेत में काम कर थे। लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तब इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी, जहां वे मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता धरम सिंह ने बताया कि गांव में खेती किसानी के समय खेतों में धान होने के कारण मवेशियों को खुला नहीं छोड़ते हैं जिसे चराने के लिए गांव के पास मैदान में उसका बेटा गया हुआ था। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसे दी। घटना किसी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का का पंचनामा कार्यवाही करते पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया।वहीं दूसरी घटना रजगामार पुलिस चौकी के इलाके में हुई है। जिसमें जगत सिंह उरांव की मौत हो गई। मृतक रायगढ़ जिले के छितकापानी का मूल निवासी था और लंबे समय से घर से बाहर था। जानकारी के अनुसार रजगामार के शनि मंदिर में वह कुछ दिनों से पुजारी का काम कर रहा था। आकाशीय बिजली गिरने की घटना में उसकी मौत हुई। मृतक के पुत्र हेम सिंह उरांव ने बताया कि उसके पिताजी को घर से निकले 14 साल हो गए हैं और वह साधु सन्यासी बन गए थे। कुछ साल तक वह पहाड़ में तपस्या कर रहे थे। उसके बाद वर्तमान में रजगामार में मंदिर में पूजा पाठ करते थे। जहां घटना के सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘दो भाई, दोनों तबाही’… सैमसन ब्रदर्स ने दिखाया फील्डिंग का जलवा, मिलकर कि… – भारत संपर्क| Ajay Devgn Alia Bhatt Film: अजय देवगन-आलिया भट्ट की वो फिल्म, जिसने 1300 करोड़… – भारत संपर्क| रायगढ़ के जंगल में मादा हाथी ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, ड्रोन से हो रही निगरानी – भारत संपर्क न्यूज़ …| चिंगराजपारा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो…- भारत संपर्क| कोर्ट के एक फैसले से बच गए ट्रंप के 50 करोड़ डॉलर, इस केस में लगा था तगड़ा जुर्माना – भारत संपर्क