*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर घूमरा पकरीटोली, तिलंगा के सलिहाटोला और…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर घूमरा पकरीटोली, तिलंगा के सलिहाटोला और…- भारत संपर्क

 

*जशपुरनगर 11 सितंबर 2024/* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं का सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। यहां पर आयोजित जनदर्शन में लोग बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। उनके आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित गति से निराकरण किया जाता है। हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से बिजली की पहुंच दूरस्थ क्षेत्रों में भी निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत घूमरा पकरीटोली, ग्राम पंचायत तिलंगा के सलिहाटोला और ग्राम बरहागुडा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेहत के लिए ही नहीं, फेशियल हेयर हटाने में भी काम आती है मसूर की दाल, जानें कैसे…| चाकू की नोक पर लूटपाट के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क| वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन — भारत संपर्क| सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क