मासूम पर चाकू से घातक हमले के आरोपी की लाश मिली, मामूली बात को लेकर किया था कांड,… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मासूम पर चाकू से घातक हमले के आरोपी की लाश मिली, मामूली बात को लेकर किया था कांड,… – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। मासूम स्कूली छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें बच्चे पर घातक हमला करने वाले आरोपी का शव मिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक के मृत शरीर को जंगली क्षेत्र में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा गया। जिसके बाद इस की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरसुता इलाके में बीते 18 सितंबर को मासूम पर हमले की यह वारदात हुई थी। जिसमें साइकिल पर बिठाकर चलाने की बात से इंकार करने पर आरोपी ने 12 साल के मासूम स्कूली छात्र जगेश्वर पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। इस घटना में छात्र को गंभीर चोटें आईं हैं। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस के अनुसार इस कांड को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया था।
जिले में स्कूली बच्चे पर हमले की इस बड़ी वारदात को लेकर एक और वाकया सामने आया है। जिसमें शुक्रवार को इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी छोटू राम निषाद, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना छाल, का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है। इस मामले की सूचना पर छाल थाना पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही करते हुए आगे की पड़ताल में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी का शव घर के पीछे जंगली इलाक़े में एक पेड़ से लटकता मिला है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

लात नाला गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों को उम्र कैद, अदालत ने एक-एक लाख का जुर्माना भी ठोंका
रायगढ़ में 97 हाथियों का दल कर रहा विचरण, एक ही रात में 33 किसानों की धान की फसलों को पहुंचाया क्षति 
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री पीतांबरा पीठ में आयोजित चैत्र नवरात्र रजत जयंती उत्सव…- भारत संपर्क| गेवरा खदान में डोजर मे लगी आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान- भारत संपर्क| काव्या मारन के 39.25 करोड़ डूब गए! IPL 2025 में कर दिया घाटे का सौदा? – भारत संपर्क| लाल आतंक के अंत में सुरक्षा बलों की भूमिका सराहनीय – केंद्रीय गृह मंत्री – भारत संपर्क न्यूज़ …| UP: रामनवमी की शोभायात्रा में जमकर बवाल, पुलिस और भक्तों में हुई झड़प; हैरा… – भारत संपर्क