बकरी चराने गई महिला पर लोमड़ी ने किया हमला- भारत संपर्क

0

बकरी चराने गई महिला पर लोमड़ी ने किया हमला

कोरबा। ग्राम पुलालीकला निवासी कमला बाई अपने घर से खेत की ओर दोपहर में बकरी को चराने गई थी। इस दौरान दो लोमड़ी ने पीछे से कमला बाई पर हमला कर दिया। एक लोमड़ी ने महिला के दाएं हाथ को काट लिया। इसके बाद महिला ने अपने बचाव में लोमड़ी पर हमला किया। दोनों लोमड़ी वहां से भाग निकले। घायल महिला गांव पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त लोमड़ी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, विभाग की ओर से ग्रामीणों को उनसे दूर रहने की सलाह दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JEE Advanced 2025 टाॅपर माजिद ने 10वीं बाद ही शुरू कर दी थी तैयारी, सोशल मीडिया…| 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई कटरीना की 60 करोड़ में बनी पिक्चर, साउथ एक्टर संग काम… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों…- भारत संपर्क| Viral Video: ड्राइवर ने खतरनाक तरीके से ट्रक पर दिखाया स्टंट, लोगों ने पकड़ ली गलती…| कलेक्टर के निर्देश पर निजी खाद एवं दवाई दुकानों में छापामार…- भारत संपर्क