पूर्वी, शगुन, अदिति और दक्षा खेलो इंडिया ताइक्वांडो में…- भारत संपर्क

0

पूर्वी, शगुन, अदिति और दक्षा खेलो इंडिया ताइक्वांडो में चुनौती देने पहुंचीं वड़ोदरा, कोरबा की चार महिला खिलाडिय़ों का हुआ चयन

 

कोरबा। गुजरात के वड़ोदरा शहर के वघोडिय़ा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अस्मिता ताइक्वांडो विमेंस लीग खेलों इंडिया का आयोजन 20 से 22 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया था। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से 35 खिलाड़ी स्पर्धा में हिस्सा लेने वड़ोदरा पहुँचे हैं। जि़ला ताइक्वांडो संघ के सचिव व राष्ट्रीय कोच लोकेश राठौर ने बताया कि जिले से पूर्वी कंवर, शगुन जांगड़े, अदिति राय, दक्षा चौधरी का चयन छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के द्वारा कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किया गय़ा था। ये खिलाड़ी अपने अपने वजन समूह में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय अस्मिता ताइक्वांडो विमेंस लीग के लिये प्रदेश टीम में जगह बनाई है।पूर्वी कैडेट वर्ग के अंडर 55किलो ग्राम वजन समूह में प्रदेश की तरफ से चुनौती देगी। वहीं शगुन जांगड़े अंडर 59 कि़लो ग्राम वजन कैडेट वर्ग में राज्य की और से खेल रही है। अदिति रॉय 42 किलो ग्राम वजन समूह जूनियर वर्ग में एवं दक्षा चौधरी 45 किलो ग्राम वजन समूह में प्रदेश की ओर से भाग ले रही है। प्रदेश दल का नेतृत्व कोच योगेश श्रीवास, आयुष राजपूत कर रहे है सभी खिलाडिय़ो के चयन पर छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष टी एस सिंहदेव, महासचिव अनिल द्विवेदी जि़ला ताईक्वाडो संघ कोरबा के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क| दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क