राज्य सभा सांसद देवेंद्र की उपस्थिति में हुई भाजपा सदस्यता…- भारत संपर्क

0

राज्य सभा सांसद देवेंद्र की उपस्थिति में हुई भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला

कोरबा। रामपुर विधानसभा के बरपाली मंडल के ग्राम डिटोरी में भाजपा सदस्यता अभियान की रुपरेखा व कार्यक्रम क्रियान्वयन के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने की। मुख्य वक्ता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर पीएम मोदी की कार्यों की जानकारी व योजनाओं को लोगों को बताकर भाजपा मे सदस्यता दिलवाने की अपील की। संगठन मे निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किए.। जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने मोदी जी की सकारात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। संगठन में सदस्यता प्रत्येक पोलिंग बूथ में कम से कम 200 लोगों को सदस्य बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन झाम लाल साहू जिला उपाध्यक्ष पिवमो ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संदीप कँवर, जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, रामनारायण शराफ पूर्व विधायक प्रतिनिधि, हेमसिंह कँवर सरपंच, रवि साहू मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती प्रतिमा सोनवानी,मालिक राम राजवाड़े मंडल महामंत्री, रमेश मन्नेवार, खिलावन मन्नेवार, लक्ष्मी चंद देवांगन, सोना राम देवांगन, डी पी देवांगन सहित कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DSSSB PRT Vacancy 2025: प्राइमरी शिक्षक के 1180 पदों पर निकली भर्तियां, 17…| सूर्यकुमार यादव छोड़िए, UAE के कप्तान ने भी पाकिस्तान को दिया बड़ा पैगाम, ट… – भारत संपर्क| Viral Video: लड़की छत पर बना रही थी रील पर कैमरे रिकॉर्ड हुआ अलग ही सीन, लोग बोले- और…| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थक चार्ली कर्क का निधन, यूटा में संबोधन के दौरान… – भारत संपर्क| Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क