पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र…- भारत संपर्क

0
पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र…- भारत संपर्क

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने रविवार को अपना 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। एक बार फिर विधायक बनने के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसका नजारा रविवार को नजर आया। उनके राजेंद्र नगर स्थित निवास और कार्यालय के आसपास के इलाके को समर्थकों ने बैनर पोस्टर से पाट दिया। शहर के हर मुख्य मार्ग पर उनके बर्थडे के बैनर नजर आए।
इधर सुबह से ही उनके निवास पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। अलग-अलग संगठन ,समूह के लोग भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। व्यापारियों ने उन्हें लड्डू और फलों से तौल दिया।

इसी क्रम में पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र दास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शहर विधायक अमर अग्रवाल को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, साथ ही उनके सफल एवं दीर्घायु जीवन की भी कामना की। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने मंच के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र दास से चर्चा करते हुए आगामी छठ पर्व के संबंध में बातचीत की और पूछा कि पर्व की तैयारी कैसी चल रही है। डॉ धर्मेंद्र दास ने उन्हें बताया कि छठ की तैयारी आरंभ हो गई है और इस वर्ष भी पूरे उल्लास उमंग के साथ छठ पर्व मनाया जाएगा। विधायक अमर अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में पाटलिपुत्र संस्कृति विकासमंद के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार दास के अलावा राम गिरि गोस्वामी, सतीश सिंह, शशि मिश्रा, जय शुक्ला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ajay Devgn Alia Bhatt Film: अजय देवगन-आलिया भट्ट की वो फिल्म, जिसने 1300 करोड़… – भारत संपर्क| रायगढ़ के जंगल में मादा हाथी ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, ड्रोन से हो रही निगरानी – भारत संपर्क न्यूज़ …| चिंगराजपारा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो…- भारत संपर्क| कोर्ट के एक फैसले से बच गए ट्रंप के 50 करोड़ डॉलर, इस केस में लगा था तगड़ा जुर्माना – भारत संपर्क| माणिक विश्वकर्मा बने हिंदी सलाहकार समिति के राष्ट्रीय सदस्य,…- भारत संपर्क