व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने वाले पर एफआईआर- भारत संपर्क

0

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने वाले पर एफआईआर

कोरबा। वाट्सएप पर महिला को अश्लील मैसेज व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। केस वाट्सएप नंबर के आधार पर दर्ज किया गया है। घटना दर्री थानांतर्गत साडा कालोनी की है। यहां 34 साल की एक महिला रहती है। एक मोबाइल नंबर के जरिए महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज किया गया और उसके साथ गाली-गलौज किया गया। इससे महिला की भावना को ठेस पहुंची। घटना की जानकारी दर्री को दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल पर मैसेज किसने भेजा यह अभी स्पष्ट नहीं है। युवक की पतासाजी के लिए साइबर सेल से मदद ली जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी को पकडऩे की कोशिश करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अग्रसेन जयंती में समाज के डॉक्टर को अग्र गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित – भारत संपर्क न्यूज़ …| बालाघाट के जंगल में विशालकाय अजगर ने निगला हिरण, नजारा देख लोगों की अटकी सा… – भारत संपर्क| पूरे 10 विकेट ले गया कपड़े की दुकान वाला क्रिकेटर, लगातार 18 ओवर में रचा ये… – भारत संपर्क| BOULT ने लॉन्च किए Retro Amp x60 और Retro Amp x40 स्पीकर, याद आ जाएगा रेट्रो… – भारत संपर्क| पूर्व विधायक के सवालों पर भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने किया…- भारत संपर्क