फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के प्रदेश के…- भारत संपर्क

0

फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के प्रदेश के चेयरमेन बने अशोक मोदी

कोरबा। फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एफटीआईआई ) के अंतर्राष्ट्रीय चेयरमेन संजय बंसल ने अशोक मोदी को प्रदेश का चेयरमेन एवं भिलाई के सुधीर बंसल को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया की अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। संस्था की विश्व में लगभग 42 देशों मएवं भारत के लगभग 26 राज्यों में शाखाएं है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये भारत एवं अन्य सभी देशों से बड़ी संख्या में फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित हुए। ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में भारत एवं अन्य देश में व्यापार करने वाले 30 श्रेष्ठ व्यापारियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। भारत देश से कुल 15 व्यापारियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें कोरबा के अशोक मोदी को श्रेष्ठ व्यापार रत्न अवार्ड से केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमेन सुनील सांघी ने सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फूटा सलमान खान का गुस्सा, खाने की बर्बादी पर लगाई… – भारत संपर्क| W,W,W… फाइनल में पाकिस्तानी बॉलर की हैट्रिक, Asia Cup से पहले अफगानिस्तान… – भारत संपर्क| विधायक सुशांत के प्रयासों से करोड़ों के विकास कार्यों को…- भारत संपर्क| जीएसटी के बदलावों से आम आदमी की बचत और देश में खपत दोनों…- भारत संपर्क| अवैध शराब पर तखतपुर और पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन…- भारत संपर्क