जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा नेता देंगे…- भारत संपर्क
जनसंघ के संस्थापक सदस्य और विचार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन में सुबह 9.00 बजे जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे छत्तीसगढ़ शासन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रता उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे
विधायक और नेताओं सहित भाजपा कार्यकर्ता जायेंगे बूथों पर बनाएंगे सदस्य
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथों में व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाने की योजना बनाई है जिसमें मंत्री विधायकों सहित कद्दावर नेता और छोटे बड़े सभी कार्यक्रताओं की बूथों पर ड्यूटी लगाई गई है 25 सितंबर को सभी कार्यक्रता निर्धारित बूथों में पूरा वक्त गुजारेंगे और भाजपा की सदस्यता अभियान को गति देंगे इस अभियान में कार्यकर्ताओं को हर बूथ में न्यूनतम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है इस तारतम्य में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा के ग्राम सरगांव के बूथ क्रमांक 105,बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बिलासपुर पश्चिम मंडल के बूथ क्रमांक 86, धरमजीत सिंह तखतपुर के बूथ क्रमांक 169, सुशांत शुक्ला बेलतरा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 51,52,53, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी बिल्हा और बोदरी में बूथ क्रमांक 171,174,184,185,124,125,पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह बेलतरा मध्य मंडल 197,राजा पाण्डे बेलतरा शहर के 208 ओर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत बिलासपुर दक्षिण में बूथ क्रमांक 11 में भाजपा सदस्य बनाएंगे