*भाजपा के महा सदस्यता अभियान में पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, युवा…- भारत संपर्क

0
*भाजपा के महा सदस्यता अभियान में पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, युवा…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर। भाजपा के महा सदस्यता अभियान में पंडरा पाठ मंडल पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश व उत्साह के साथ स्वागत किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महा सदस्यता अभियान मोर बुथ मोर अभियान के तहत भाजपा मंडल पंडरापाठ में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

धर्मांतरण के विरुद्ध मुखर रहने वाले मिशन घर वापसी के महानायक भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा जिले का पंडरापाठ मंडल हमारा सबसे सशक्त गढ़ है जो अभेद है।इस अभेद गढ़ को हम सबको बरकरार रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हो रहे महा सदस्यता अभियान को पूर्ण मनोयोग के साथ लक्ष्य से आगे लेकर जाना है।इसके लिए हर कार्यकर्ता मजबूती से इस काम को करें।

जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल पंडरा पाठ के सदस्यता प्रभारी शंकर प्रसाद गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के टीम की उपस्थिति में मोर बुथ मोर अभियान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहित शर्मा ने छोड़ा आसान कैच, अगले ही ओवर में टीम से किया गया बाहर- VIDEO – भारत संपर्क| सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का केंद्रीय मंत्री श्री…- भारत संपर्क| Air Conditioner: बढ़ता AC का बिल कैसे होगा कम? कैसे मिलेगी राहत – भारत संपर्क| Delhi NCE Weather: दिल्ली-NCR धूल भरी आंधी का कहर, जगह-जगह गिरे ओले; हो रही… – भारत संपर्क