रतनपुर के जंगल में ग्रामीणों पर लोमड़ी ने किया हमला- भारत संपर्क

0
रतनपुर के जंगल में ग्रामीणों पर लोमड़ी ने किया हमला- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

उत्तर प्रदेश में लोग भेड़िए के हमले से दहशत में थे तो रतनपुर क्षेत्र में ग्रामीणों पर लोमड़ी ने हमला कर दिया है ।इस हमले में चार लोग घायल हो गए हैं। जंगली पशु इंसानों के इलाके में घुस रहे हैं या फिर इंसानों ने उनके ठिकानों पर कब्जा कर लिया है, वजह जो भी हो लेकिन देशभर में जानवरों के हमले तेज हुए हैं। रतनपुर वन क्षेत्र के ग्राम कुआंजति में ग्रामीण लकड़ी की तलाश में जंगल में गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। किसी तरह उन्हें जंगल से बाहर लाया गया, जिन्हें रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यह सभी लोग सहमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Career in Teaching: बीएड की जगह डीएलएड की क्यों बढ़ रही है डिमांड? जानें क्या है…| मालवा अंचल के किसानों को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, 17 सितंबर को धार में आगम… – भारत संपर्क| Asia Cup: टीम इंडिया की प्रैक्टिस में हो गया साफ, संजू सैमसन को नहीं मिलेगी… – भारत संपर्क| Nepal Protest: काठमांडू में हिंसक आंदोलन का खेल पर भी असर, नेपाल-बांग्लादेश का मैच… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास…- भारत संपर्क