*Breaking jashpur:- आसमानी आफत से उफान में आए नदी नाले,बादलखोल अभ्यारण्य के…- भारत संपर्क

0
*Breaking jashpur:- आसमानी आफत से उफान में आए नदी नाले,बादलखोल अभ्यारण्य के…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। बीते 48 घंटे से हो रही मूसलाधार वर्षा से पूरे जिले में सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नालो के उफान पर आ जाने से कई गाँवों का सम्पर्क टूट गया है। पुल पुलिया बह जाने से आवागमन भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिले क्व बगीचा ब्लाक में सबसे बुरी स्थिति देखने को मिल रही है। यहां का कलिया गांव टापू बनने के कगार पर पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार कलिया को बछरांव मार्ग पर राजामुड़ा पुलिया बह जाने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। ढ़ेगुरजोर नाला भी उफान पर है। कलिया को साहीडांड से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित बुटूंगा नाला पर बना रपटा के ऊपर से पानी का बहाव होने से आवागमन बाधित हो गई है। कलिया को बगीचा मार्ग पर सिहारडांड नाला के उफान पर आ जाने से तहसील मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। आसमान से बरश रही आफत की बारिश से कलिया,बछरांव,बुटूंगा,सिहारडांड सहित दर्जन भर गांव टापू बन गए हैँ। इन गांव के बच्चे बीते 3 दिनों से स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैँ। वर्षा का सिलसिला अब भी जारी है। इससे लोग स्थिति और बिगड़ने की आशंका जता रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल की…| मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ…. – भारत संपर्क न्यूज़ …| ओलंपिक में हुई क्रिकेट की एंट्री, 6 टीमों के बीच होगी जंग, फॉर्मेट से क्वाल… – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत…- भारत संपर्क| Gorakhpur Airport: दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 180 यात्री… लैंड होने के बा… – भारत संपर्क