सीबीएसई के पूर्वी क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट में ओपीजेएस बना चैम्पियन बालक एवं बालिका… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
सीबीएसई के पूर्वी क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट में ओपीजेएस बना चैम्पियन बालक एवं बालिका… – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। जीवन का सबसे अच्छा सबक खेल के मैदान में ही सीखा जाता है। शिक्षा में खेलों का एकीकरण शिक्षाशास्त्र में नए द्वार खोलता है। ओ. पी. जिंदल स्कूल, रायगढ़ इस वर्ष एक बार फिर सीबीएसई सुदूर पूर्व क्षेत्र टूर्नामेंट का गौरवशाली मेजबान रहा। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में छात्र और छात्राओं की कुल 11 टीमों ने भाग लिया। टीम ओपीजेएस रायगढ़ ने अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 (बालक) और अंडर 19 (बालिका) श्रेणयों में प्रतिनिधित्व किया| टूनोमेंट 24 सितंबर, 2024 को अपने उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ और 26 सितंबर, 2024 को इसका समापन हुआ। प्राचार्य आर. के. त्रिवेदी ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों, आग लेने वाली टीमों और उनके कोचों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह- सीबीएसई के पर्यवेक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को निष्पक्ष खेलने और खेल भावना की गरिमा बनाए रखने का आह्वान करते हुए शपथ दिलाई। समापन समारोह में हॉकी इंडिया के एसोसिएट संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी टीमों ने हॉकी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। ओ. पी. जिंदल स्कूल, रायगढ़ अंडर-19 वर्ग (बालिका), अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 (बालक) में विजेता बना। अंडर- 14 और अंडर-17 (बालिका) वर्ग में केपीएस, रायपुर विजयी रहा। इस अवसर पर श्री फिरोज अंसारी ने सभी भाग लेने वाली टीमों, विजेताओं और उपविजेताओं के प्रयासों की सराहना की और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए ओपीजेएस, रायगढ़ को बधाई दी।

प्राचार्य आर. के. त्रिवेदी ने छात्रों को प्रशिक्षित करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए समस्त क्रीड़ा विभाग एवं हॉकी कोच जितेंद्र मेवाड़ा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य आयोजन समन्वयक, डॉ. संजय देवनाथ, प्रमुख प्रशासन और संदीप पाल, आयोजन सचिव के प्रयासों की भी सराहना की। हम न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और समुदाय की भावना को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में इस तरह के और अधिक खेल आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तत्पर हैं।

खम्हार पाकुट को पर्यटन के लिए किया जाएगा विकसित, विश्राम गृह का होगा जीर्णोद्धार
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुल 63 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया…- भारत संपर्क| जूता चुराई की रस्म बनी बवाल की वजह – दूल्हा बोला “नहीं चाहिए…- भारत संपर्क| अश्विन का यू-ट्यब चैनल अब नहीं कवर करेगा CSK के मैच, IPL 2025 के बीच इस फैस… – भारत संपर्क| KING: जिस अंदाज में Deepika Padukone ने पिछली 2 फिल्मों से छापे 2000 करोड़,… – भारत संपर्क| क्या किसी वस्तु को छूने पर आपको भी होता है करंट लगने का…- भारत संपर्क