जिले के जंगलों में हाथियों की संख्या बढ़कर हुई 100 के पार,…- भारत संपर्क

0

जिले के जंगलों में हाथियों की संख्या बढ़कर हुई 100 के पार, वन विभाग के साथ ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल में जहां 51 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, इसी बीच खबर आई है कि धरमजयगढ़ वनमंडल से 57 हाथी का दल कोरबा पहुंच गया है, जिसके बाद अब हाथियों की संख्या बढक़र 108 पहुंच गई है। वहीं ग्रामीणों की मुश्किलें अब और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।कुदमुरा रेंज में उत्पात मचाते हुए हाथियों ने धान की फसल चौपट करने के साथ बोर की पाइप भी तोड़ दी। दो हाथी यहां पहले से ही घूम रहे हैं। अब यहां हाथियों की संख्या 59 पहुंच गई है। कटघोरा वन मंडल में पहले से 49 हाथी मौजूद हैं। केंदई रेंज में 48 हाथियों का झुंड है। एक हाथी अलग से घूम रहा है। हाथियों का झुंड अभी ग्राम कोरबी सर्किल के फुलसर, रोदे में है, जो धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के पहुंचने से आसपास के गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी अभी जंगल में ही हैं। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के श्यांग में 2 जिल्गा बरपाली में 56 और कुदमुरा में एक हाथी है। लंबे समय बाद जिले में हाथियों की संख्या 100 पार हो गई है। वन अमले ने हाथियों के पहुंचते ही सभी गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधान रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Conjuring Last Rites: मुझे माफ करना… कंजूरिंग डायरेक्टर ने सेट पर देखी कभी ना… – भारत संपर्क| पुराने प्रेशर कुकर को लगातार यूज करने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप? एक्सपर्ट…| CBSE ने 7 शहरों में शुरू किए नए रीजनल ऑफिस, जानें अब काम होने पर आपको कहां जाना…| मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| शेख हसीना की आवाज अब नहीं सुन पाएंगे बांग्लादेशी, यूनुस सरकार का नया फैसला – भारत संपर्क