विष्णु के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन हुआ खुशहाल – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
विष्णु के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन हुआ खुशहाल – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन आसान और खुशहाल हो गया है। सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के वनांचल ग्राम कनकबीरा में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति देवानंद और श्रीमती गजनी खुड़िया को अब एक साथ कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साय सरकार की ओर से उन्हें पीएम आवास योजना से पक्का मकान भी मिल गया है।
खुड़िया दंपति ने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहा था। वन क्षेत्र होन के कारण यहां अक्सर तेज बारिस होती है, जिसके कारण हमेशा मकान को क्षति पहुंचने का डर लगा रहता था। वन क्षेत्र और कच्चा होने के कारण हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाने का भय रहता था। उन्हें पीएम आवास के माध्यम से पक्का मकान मिलने से अब बारिश और जंगली जानवरों का भय की चिन्ता दूर हो गई है। उनका पक्का मकान का सपना भी पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि साय सरकार द्वारा उन्हें राशन कार्ड से प्रति माह 35 किलो चावल भी मिल रहा है। सामाजिक वृद्धा पेंशन से देवानंद को 500 पेंशन और महतारी वंदन योजना से गजनी को एक हजार रुपए प्रति माह मिल रहा है।गौरतलब है कि पहले खुड़िया दंपत्ति का जीवन संघर्षो से भरा था। इनके पास न तो स्वयं की भूमि थी और वृद्ध होने के कारण वे रोजगार करने की स्थिति में नही थे। उनके पास आय का कोई अन्य साधन भी नही था। ऐसे में सरकारी योजनाओं की मदद उनके लिए बहुत काम आई। अब उनका जीवन आसान और खुशहाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GT vs RR IPL Match Result: सुदर्शन और कृष्णा के आगे राजस्थान की बोलती बंद, … – भारत संपर्क| पंजाब में NEP 2020 का विरोध तेज, शिक्षकों और छात्रों ने लगाया ये आरोप| विशेष लेख : कभी था नक्सलगढ़, अब बन रहा विकास का गढ़ – भारत संपर्क न्यूज़ …| बिगड़ गए एकता कपूर से राम कपूर के रिश्ते? एक्टर की बीवी ने बताई सच्चाई – भारत संपर्क| *धर्मांतरण विवाद में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन कलः जशपुर में प्रिंसिपल की…- भारत संपर्क