*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर तिलंगा कोहपानी में लगाया गया…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर तिलंगा कोहपानी में लगाया गया…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर 30 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जशपुर हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसी कड़ी में तिलंगा कोहपानी में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विधायक सुशांत के प्रयासों से करोड़ों के विकास कार्यों को…- भारत संपर्क| बिलासा ताल के पास से बड़ी मात्रा में अवैध कफ सिरप के साथ चार…- भारत संपर्क| Who is IPS Akhil Kumar: कौन हैं IPS अखिल कुमार? कानपुर में शुरू किया था ‘ऑपरेशन…| हूती ने भेदा इजराइल का एयर डिफेंस, रामोन एयरपोर्ट को ड्रोन से दहलाया – भारत संपर्क| *बगीचा में किसानों को आलू बीज का वितरण, भाजपा सरकार की पहल से 40 किसानों को…- भारत संपर्क