नदी में डूबने से युवक की मौत- भारत संपर्क

0

नदी में डूबने से युवक की मौत

कोरबा। नहाते समय नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना उरगा थानांतर्गत ग्राम देवरमाल के पास हसदेव नदी में हुई। गांव में रहने वाला सतीश पटेल उम्र 25 वर्ष नदी में नहाने गया था। वह स्नान के लिए पानी में उतरा, इसके बाद बाहर नहीं निकल सका। सतीश जब बाहर नहीं निकला तब आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने खोजबीन शुरू की। घटना स्थल के थोड़ी दूर सतीश पानी में मिला। उसे आनन-फानन में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। परीक्षण कर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार व ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| सिंधी समाज की बेटी ने किया मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह, लव…- भारत संपर्क| *बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर…- भारत संपर्क| RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट अगले…| मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के ‘दो रास्ते’, IPL 2025 का पूरा समीकरण… – भारत संपर्क