बांगो बांध की 32 साल बाद कराई जाएगी मरम्मत, 4 करोड़ 20 लाख…- भारत संपर्क

0

बांगो बांध की 32 साल बाद कराई जाएगी मरम्मत, 4 करोड़ 20 लाख की मिल चुकी है मंजूरी

कोरबा। हसदेव बांगो बांध की 32 साल बाद मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 4 करोड़ 20 लाख की मंजूरी भी मिल चुकी है। संबंधित विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। बांध के नीचे गेट के साथ ही बकेट की भी मरम्मत होगी, ताकि पानी का प्रवाह तेजी से हो सके। जानकारी के अनुसार बांगो बांध का निर्माण वर्ष 1992 में पूरा हुआ। बांध की अधिकतम जलस्तर क्षमता 359.66 मीटर है। जलभराव क्षमता 2894 मिलियन घन मीटर है। प्रदेश के 11 बड़े बांधों की क्षमता मिला दिया जाए तो उससे भी बांगो की क्षमता डबल है। क्षमता में दूसरे नंबर का बांध गंगरेल को माना जाता है, जिसकी क्षमता 767 मिलियन घन मीटर है। बांध में अभी सिंचाई के लिए पानी देने के बाद भी 88 प्रतिशत पानी का भराव है। 15 साल से रेडियल गेटों की पोताई नहीं हुई है। यह गेट पानी में डूबे रहते हैं। इस वजह से जंग लगने से बचने के लिए पोताई जरूरी होती है। मानसून शुरू होने के पहले ओवर ऑयलिंग के साथ गेट को खोलकर टेस्टिंग जरूर की जाती है, ताकि समय आने पर गेट खोलने में किसी तरह की परेशानी ना हो। इस साल भी बांगो के लबालब होने पर अगस्त के अंतिम सप्ताह में 11 में से 6 गेट को खोल दिया था। जलस्तर कम होने पर 3 दिन बाद गेट को बंद किया गया। अभी भी कोरिया क्षेत्र में अधिक बारिश होने पर पानी की आवक बढ़ी हुई है। इस वजह से जलस्तर भी बढ़ रहा है। बांगो बांध की खरीफ में सिंचाई क्षमता ढाई लाख हेक्टेयर है। इसी तरह 14 उद्योगों को भी पानी दे रहे हैं। बांगो के पानी से ही बिजली उत्पादन हो रहा है। एनटीपीसी, बिजली उत्पादन कंपनी, बालको, एसईसीएल, इंडियन ऑयल को भी पानी मिलता है। हसदेव दर्री बराज का निर्माण 1964-65 में बांगो बांध से 8 किलोमीटर नीचे किया गया है। इसके रेग्युलेटर गेटों के साथ ही बराज की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 3 करोड़ की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की की प्रक्रिया शुरू की गई है। बराज से ही सिंचाई के लिए नहर निकली है। शासन से राशि की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए बड़ी कंपनियां ही रुचि लेती है। प्रयास किया जा रहा है कि इस साल काम शुरू हो जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UP Police Constable परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी, कहां चेक कर सकते हैं स्… – भारत संपर्क| बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, रेस्क्यू में लगा वायु सेना का…| रायगढ़ सहित 9 रेलवे स्टेशन हुए CCTV कैमेरों से लैस, कैमरे लगने से अपराध में आएगी कमी – भारत संपर्क न्यूज़ …| Lava Agni 3 5G Specifications: 4 अक्टूबर को आ रहा ये धांसू फोन, लॉन्च से पहले… – भारत संपर्क| Varun Dhawan के हाथों में है 1000 करोड़ कमाने का चांस! Salman Khan भी देंगे पूरा… – भारत संपर्क