मांड में मछली मारने के दौरान युवक डूबा, गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मांड में मछली मारने के दौरान युवक डूबा, गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। जिले मे शुक्रवार की दोपहर मांड नदी मे डेम के नीचे मछली मारते समय एक ग्रामीण के पानी मे डूब जाने का मामला सामने आया है। गोताखोरों की टीम देर शाम के बाद आज फिर से शाम तक पानी मे डूबे ग्रामीण की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला है, अब फिर से सुबह रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा। उक्त मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नाराईटीकरा निवासी संजय यादव शुक्रवार की दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास आमादारहा गाँव मे मांड नदी डेम के नीचे ही मछली पकड़ रहा था, इसी दौरान एक शख्स मछली खरीदने वहां पहुंचा। बताया जा रहा है की जाल फेकते समय संजय यादव का बैलेंस बिगड़ा जिससे वह और एक अन्य शख्स पानी के बहाव मे बहने लगे।

इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने डूब रहें युवक को तो बचा लिया लेकिन मछली पकड़ रहा संजय यादव गहरे पानी मे डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की संजय जब जाल फेक रहा था तब जाल उसके हाथो में बँधी हुई थी। संभवतः पानी मे डूबने के दौरान वो उसी जाल मे फस गया होगा जिससे की वह पानी से बाहर नहीं निकल सका।
धरमजयगढ़ पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही वह दल बल के साथ मौके पर पहुंची जिसके बाद पानी मे डूबे ग्रामीण की कई घंटों तक खोजबीन की गई लेकिन अंधेरा होने के चलते पानी मे डूबे ग्रामीण का पता नहीं चल सका, लिहाजा आज सुबह फिर से डूबे ग्रामीण की खोजबीन की गई लेकिन शाम तक उसका पता नही चला सका, अब फिर से कुल सुबह उक्त ग्रामीण की पतासाजी की जाएगी।

सड़क पर खड़ी ट्रक से बाइक की हुई टक्कर, चालक घायल, ट्रक चालक गाड़ी छोड़ हुआ फरार
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ के युवा उद्योगपतियों और सामाजिक महिलाओं को प्रदेश के कई नगरों में मिला… – भारत संपर्क न्यूज़ …| जिम बिना जाए पेट हो जाएगा अंदर, घर पर करें ये पांच एक्सरसाइज| सड़क पर खड़ी ट्रक से बाइक की हुई टक्कर, चालक घायल, ट्रक चालक गाड़ी छोड़ हुआ फरार – भारत संपर्क न्यूज़ …| *प्रियंवदा सिंह जूदेव बनी राज्य महिला आयोग की सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क| आर्मी बेस वर्कशॉप में बड़ा हादसा, कर्मचारी पर गिरा बोफोर्स तोप का भारी भरकम… – भारत संपर्क