छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग मे…- भारत संपर्क

0
छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग मे…- भारत संपर्क

बिलासपुर। छत्तीसगढ हॉकी द्वारा संचालित एवं जिला हॉकी संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित 5वी छत्तीसगढ सीनियर पुरूष एवं महिला राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह स्व.बी.आर.यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बिलासपुर में अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य, पंकज तिवारी जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष,मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी के विशिष्ट आतिथ्य में एवं छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपेयी जिला हॉकी संघ के सचिव रवि पारीक आयोजन सचिव अमिताभ मानिकपुरी धनराज यादव,इकलाक अली, शेख मुईनुद्धीन सोनू सिंह मंजुला बिस्वाश,पूर्णिमा पिल्ले,रेखा गुल्ला के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

आयोजन में मुख्यअतिथि अमर अग्रवाल ने अपने उद्धबोधन में कहा कि वरिष्ठ खिलाडियों को देख कर अच्छा लगा। इसी का फल है कि यह हॉकी नर्सरी लगातार आगे बढ रही है आज फायनल मैच में दोनो टीमो ने बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि यहां व प्रदेश के खिलाडियों को शासन द्वारा बेहतर सुविधा देने का प्रयास लगातार चल रहा है उन्होने बिलासपुर के खेल स्टेडियम की स्वरूप को बहुत जल्दी ही सुविधा युक्त व खिलाडियों के अनुरूप बनवाने की पहल किए जाने की जानकारी दी व खिलाडियों को किसी भी प्रकार की खेल सामग्रीयों के कमी नही होने की बात कही इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि इस तरह के आयोजन से सुदुर क्षेत्रो में भी हॉकी को बढवा मिले है जिससे प्रतिभाओं को आगे लाने का मौका हमे मिला इस स्पर्धा से चयनित खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगें।

पुरूष वर्ग राजनांदगांव महिला वर्ग बिलासपुर रहा चैम्पियन सीनियर महिला एवं पुरूष राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरूष वर्ग का फायनल मैच हॉकी राजनांदगांव विरूद्ध स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया हॉकी राजनांदगांव ने इस रोमांचक मुकाबले में स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर को 6-4 गोलो से पराजित कर फायनल का खिताब अपने नाम किया। दोनो ही टीमो ने शुरूवात से ही आक्रमाक खेल का प्रदर्शन किया। शुरूवाती समय में हॉकी राजनांदगांव को मैच के 2 रे और 4थे मिनट में पैनाल्टी कार्नर मिला जिसे सोनू निषाद और संदीप ठाकुर ने गोल में बदल कर 2-0 गोल की बढत बनाई । वहीं मैच के मैच के 8वे और 13वें मिनट में लगातार सोनू निषाद ने 2 गोल कर 4-0 बी बढत बनाई थी जिसे रायपुर के खिलाडियों ने मैच के 15वें मिनट और 23वें मिनट में वैकटेश तेलगू ने 2 गोल कर अपने टीम के गोल स्कोर को कम किया । मैच के 34वे मिनट में सोनू निषाद ने गोल किया और मैच के 49वे मिनट और 58वे मिनट में विष्णु यादव और वैनकटैश तेलगू ने 1-1 गोल किया और मैच के 60वें मिनट में सोनू निषाद ने गोल कर 6-4 गोल कर फायनल के खिताब में कब्जा किया। महिला वर्ग में हॉकी बिलासपुर ने हॉकी राजनांदगांव को 3-0 गोल से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया हॉकी बिलासपुर की ओर से मधु सिदार ने 2 गोल और नीलम ने 1 कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। फायनल मैच के पूर्व प्रातः में दोनो वर्ग के तीसरे व चौथे स्थान के लिए मैच खेले गए जिसमें महिला वर्ग में हॉकी दुर्ग व पुरूष वर्ग में स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया पहले खेले गए महिला वर्ग में हॉकी दुर्ग ने हॉकी कोरबा को 17-0 गोल से पराजित करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया इस एकतरफे मुकाबले में हॉकी दुर्ग की ओर से यग्गू ने लीना कोसरे,भूमि ने 1-1 गोल किया अक्शा और कुसुम महतो ने 2-2 गोल किया टीम की कप्तान अंजली महतो ने 3 और शब्बीनाज ने 9 गोल करते हुए एक आसान सा जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।वहीं पुरूष वर्ग में खेले गए मैच में एस.ई.सी.आर बिलासपुर और हॉकी बिलासपुर निर्धारित समय तक 3-3 गोल की बराबरी पर रही इस मैच में एस.ई.सी.आर.बिलासपुर ने शूटआउट में हॉकी बिलासपुर को 3-1 गोल से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उपस्थित आतिथियों द्वारा 5वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष महिला हॉकी प्रतियोगिता के तहत पुरूष वर्ग में विजेता हॉकी राजनांदगांव उपविजेता स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर,तृतीय एस.ई.सी.आर बिलासपुर व महिला वर्ग में विजेता हॉकी बिलासपुर, उपविजेता हॉकी राजनांदगांव और तृतीय स्थान पर हॉकी दुर्ग के खिलाडियों को पुरूस्कृत किया गया तथा एच.आई कन्सट्रकसन के द्वारा मैन आफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का भी व्यक्तिगत पुरस्कार वितरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शौच के लिए निकली दो सहेलियां, जंगल में हो गया कांड… अगले दिन एक की पेड़ स… – भारत संपर्क| 26 लाख 69 हजार के राशन की हेराफेरी, विक्रेता पर एफआईआर – भारत संपर्क न्यूज़ …| Apple Hidden Features छोड़िए, अभी ट्राई करें Android Phone की ये 5 शानदार… – भारत संपर्क| गौतम गंभीर अपनी ही बातों से पलटे, उसी खिलाड़ी के साथ की नाइंसाफी, जिसके लिए… – भारत संपर्क| प्रयोगशाला तकनीशियन परीक्षा संपन्न, 4650 परीक्षार्थी रहे उपस्थित – भारत संपर्क न्यूज़ …